भभुआ, अक्टूबर 27 -- राजकीय मेले के दर्जे की प्रक्रिया Bhabua News: मां कुलेश्वरी धाम व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला को राजकीय मेला घोषित करने की थी मांग राजकीय मेला का दर्जा दिलाने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव से मिले विधायक (पेज पांच) दुर्गावती, एक संवाददाता। दुर्गावती प्रखंड के कुल्हड़ियां गांव स्थित शाहाबाद क्षेत्र के अतिप्राचीन शक्तिपीठों में शुमार मां कुलेश्वरी धाम मेला व रामगढ़ प्रखंड के देहवलिया स्थित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला को जल्द ही राजकीय मेला का दर्जा प्राप्त हो सकता है। इसकी प्रशासनिक कवायद पूरी कर ली गई है। गौरतलब हो कि मां कुलेश्वरी धाम मेला जो चैत में श्रीराम नवमी पर प्राचीन काल से मेला लगते आ रहा है। मेला एक माह तक चलता है, जिसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तरांचल, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों से श्रद्धालु व द...