Bhabua News: महिला को विषैला जंतु ने काटा, सदर अस्पताल में इलाज
भभुआ, अगस्त 30 -- Bhabua News: महिला को विषैला जंतु ने काटा, सदर अस्पताल में इलाज भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के तेनौरा गांव में धान की सोहनी कर रही महिला को विषैले जंतु ने काट लिया, जिससे वह अचेत हो गई। पीड़िता 38 वर्षीया पुष्पा देवी तेनौरा गांव निवासी शिवानंद राम की पत्नी है। परिजनों द्वारा बताया गया की पुष्पा देवी गांव के सिवान स्थित खेत में धान की सोहनी कर रही थी। इसी दौरान उसके हाथ में अचानक एक विषैला जंतु ने काट लिया। उसके बाद आनन-फानन में भभुआ सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी में चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। कैप्शन- कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के तेनौरा गांव में धान की सोहनी करने के दौरान विषैले जंतु के काटने के सदर अस्पताल में भर्ती कराई गई पीड़ित महिला।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.