भभुआ, जुलाई 14 -- Bhabua News: बेलांव पंचायत सरकार भवन के सभागार में भू-अर्जन विभाग ने लगाया शिविर अधिग्रहित भूमि के रैयतों को मुआवजा दिलवाने के लिए शिविर आयोजित हुआ (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता।

शिविर का उद्देश्य बेलांव के पंचायत सरकार भवन के सभागार में मंगलवार को भू-अर्जन विभाग ने विशेष शिविर आयोजित किया। इस शिविर का उद्देश्य वैसे रैयत से आवेदन लेना था, जिनकी जमीन भारतमाला परियोजना की एक्सप्रेस-वे निर्माण में अधिग्रहित की गई है और किसी कारण से उन्हें मुआवजा नहीं मिल सका है। शिविर में केवल एक आवेदन प्राप्त हुआ।

मुआवजे की मांग शिविर में मुआवजा भुगतान संबंधी अन्य समस्याओं का भी अधिकारियों ने समाधान करने का प्रयास किया। पसाई गांव निवासी मोहन सिंह की पत्नी भवानी देवी ने आवेदन देकर शीशम के पेड़ का मुआवजा मांगा। उनका कहना था कि एक्सप्रेस-वे...