भभुआ, नवम्बर 9 -- गोवर्धन पूजा की तिथि और परंपरा Bhabua News: अमावस्या के कारण सोमवार को पर्व मनाने को लेकर रहा असमंजस ज्योतिषाचार्य ने मंगलवार को बताया शास्त्रोक्त तिथि, पूजा की तैयारी की (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर में गोवर्धन पूजा को लेकर सोमवार को असमंजस की स्थिति बनी रही। कुछ महिलाओं ने परंपरा के अनुसार, दिवाली की सुबह सोमवार को ही गोवर्धन पूजा की, जबकि अधिकांश सनातनी मंगलवार को पर्व मनाने की तैयारी में हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार उदया तिथि में प्रतिपदा मिलने के कारण मंगलवार को गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित वागीश्वरी प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को सूर्योदय के समय अमावस्या तिथि रहने के कारण पूरे दिन अमावस्या का ही प्रभाव रहेगा। ऐसे में प्रतिपदा तिथि में मनाए जाने वाले पर्व अगले दिन मनाना उचित होगा।...