Bhabua News: मसोइ गांव में भूमि विवाद महिला को पीटा
भभुआ, अक्टूबर 29 -- कैमूर की स्थानीय खबरें Bhabua News: (पेज चार) चैनपुर। थाना क्षेत्र के मसोइ गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया गया। परिजनों द्वारा उसे गुरुवार को सदर अस्पताल ले जाया गया। घायल 35 वर्षीया धर्मशीला देवी चैनपुर थाना क्षेत्र के मसोई गांव रोहित बिंद की पत्नी है। परिजनों ने बताया कि जमीन को लेकर गांव के ही लोगों से विवाद चल रहा था। धर्मशीला अपनी जमीन से उपला लाने के लिए गई हुई थी। तभी गांव के ही चार लोगों ने लाठी-डंडा से महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। चैनपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे भभुआ के सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर चिकित्सक द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। शराब में मारपीट और हंगामा करते गिरफ्तार भगव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.