भभुआ, अगस्त 1 -- Bhabua News: मन पर नियंत्रण सबसे कठिन, सत्कर्म से बदलता है जीवनजीयर स्वामी ने भक्ति और सेवा से जीवन को सार्थक बनाने का दिया संदेशगृहस्थ आश्रम को बताया समाज और संतों की सेवा का प्रमुख आधारभभुआ, नगर संवाददाता। सदर प्रखंड के परसियां में चल रहे चातुर्मास महामहोत्सव में जीयर स्वामी जी महाराज ने प्रवचन के दौरान कहा कि मनुष्य से जीवन में गलतियां होना स्वाभाविक है, लेकिन उन गलतियों से सीख लेकर सत्कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ना ही वास्तविक धर्म है। उन्होंने कहा कि मन, बुद्धि और चित्त संसार के सबसे बड़े प्रेत हैं। वायु को नियंत्रित करना संभव हो सकता है, लेकिन मन को वश में करना अत्यंत कठिन कार्य है। इसलिए मनुष्य को निरंतर अभ्यास, आत्मचिंतन और ईश्वर भक्ति के माध्यम से अपने मन को सही दिशा देनी चाहिए।

भक्ति और सेवा का महत्व प्रवचन के दौरान ...