भभुआ, जुलाई 14 -- Bhabua News: बाल संसद के मंत्रिमंडल को दिलायी गयी पद एवं गोपनीयता की शपथ, विद्यालय संचालन में निभाएंगे सक्रिय भूमिका आरती कुमारी बनीं प्रधानमंत्री, छात्र-छात्राओं ने गुप्त मतदान से कराया गया चुनाव निर्णय लेने की योग्यता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होगा (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले के कुदरा स्थित मध्य विद्यालय जहानाबाद में शिक्षा विभाग के प्रावधानों के अनुरूप बाल संसद का गठन किया गया। विद्यालय में आयोजित चुनाव में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मतदान किया।

निर्वाचन की प्रक्रिया पूरे निर्वाचन की प्रक्रिया लोकतंत्र की भावना के अनुरूप संपन्न कराई गई, ताकि विद्यार्थियों को मतदान, नेतृत्व और जिम्मेदारी की व्यवहारिक जानकारी मिल सके। प्रधानमंत्री पद के लिए नामांकन प्...