भभुआ, अगस्त 17 -- Bhabua News: (युवा पेज) भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना की गुणवत्ता की नियमित जांच नहीं हो रही है। अभिभावक राजा राम व रामअशीष बिंद ने बताया कि पिछले सप्ताह बच्चे बता रहे थे कि मध्याह्न भोजन योजना की जांच नहीं की जा रही है। इस वजह से इसकी गुणवत्ता में कमी आ रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए साधनसेवी व बीईओ द्वारा जांच किया जाना जरूरी है।

शिक्षा समिति की बैठक नहीं होने से दिक्कत भगवानपुर। प्रखंड के अधिकतर सरकारी विद्यालयों में शिक्षा समिति की बैठक नहीं हो रही है। इससे विद्यालय के विकास और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावक रविंद्र कुमार और सत्येंद्र ने बताया कि जब से विद्यालयों में शिक्षा समिति के अध्यक्ष के पद पर वार्ड सदस्यों को बनाने की प्रावधान लागू किया गया है,...