भभुआ, अगस्त 14 -- Bhabua News: करमचट थाना से अग्निशमन वाहन आने के बाद आग पर पाया गया काबू पीड़ित पशुपालक ने प्रखंड प्रशासन से सहायता दिलवाने की मांग की (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता। बेलांव थाना क्षेत्र के मझियांव गांव में शुक्रवार को शार्ट सर्किट पशुपालक चन्द्रशेखर पाल की गोशाला में आग लग गई। इस हादसे में एक गाय और एक बकरी की जलकर मौत हो गई। पीड़ित पशुपालक चंद्रशेखर ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 5:00 बजे गोशाला में गाय को चारा डालने गया तो देखा कि आग लगी है। यह देख शोर मचाया। शोर सुन ग्रामीण पहुंचे। तब तक एक गाय और एक बकरी की मौत हो चुकी थी। किसी ग्रामीण ने डायल 112 को सूचना दी। करमचट थाना का अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में उसकी गोशाला जल गई। उसमें रखे सामान भी जलकर नष्ट हो गये। उसने दावा...