भभुआ, अक्टूबर 9 -- मुंडेश्वरी धाम पहुंची अन्नदाता सेवा संकल्प यात्रा Bhabua News: भलुनी धाम से 276 ट्रैक्टर के साथ कैमूर में प्रवेश किए केंद्रीय राज्य गृह मंत्री व शिक्षा मंत्री दोनों नेता मोहनियां से लौटे, सांसद मनोज तिवारी व किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। रोहतास जिला के भलुनी धाम से 276 ट्रैक्टरों के साथ निकली 'अन्नदाता सेवा संकल्प यात्रा' शनिवार की शाम कैमूर के मुंडेश्वरी धाम पहुंची। इस यात्रा को लेकर केंद्रीय राज्य गृह मंत्री नित्यानंद राय व बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी कैमूर पहुंचे। लेकिन, द्वय नेता मोहनियां में दिल्ली सांसद मनोज तिवारी को सौंपकर लौट गए। मोहनियां से मुंडेश्वरी धाम तक सांसद मनोज तिवारी व किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामसुमिरन सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्र...