Bhabua News: भूमि विवाद में मां-बेटा व पोता घायल, महिला रेफर
भभुआ, नवम्बर 25 -- Bhabua News: भूमि विवाद में मां-बेटा व पोता घायल, महिला रेफर रामपुर। बेलांव थाना क्षेत्र के बसुहारी गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गये। घायलों में बसुहारी गांव निवासी 56 वर्षीय बच्चू राम एवं उनकी 78 वर्षीया मां लक्ष्मीना कुंवर तथा पुत्र सुधांशु कुमार शामिल हैं। बच्चू ने बताया कि पहले से भूमि विवाद चल रहा था। विवादित भूमि पर जाने को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने रॉड और लाठी-डंडे से उसकी मां के दाएं हाथ की हड्डी तोड़ दी। उसे सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कैप्शन- कैमूर के बेलांव थाना क्षेत्र के बसुहारी गांव में हुई मारपीट की घटना के बाद बुधवार को सदर अस्पताल में इलाज कराते घायल। यह भी पढ़ें- Bhabua News: देवहलिया के स्कूलों में एमडीएम में गड़बड़ी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.