भभुआ, जुलाई 8 -- Bhabua News: भूमि विवाद में पिता-पुत्र समेत छह लोग घायल चैनपुर। थाना क्षेत्र के भगंदा गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में पिता-पुत्र समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में भगंदा गांव निवासी राजकुमार यादव, पुत्र अमित यादव, देवाइत यादव तथा रामसखी यादव तथा दूसरे पक्ष के भोरिक यादव और उनके पुत्र रोशन कुमार शामिल हैं। दोनों पक्षों में भूमि बंटवारा को लकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। कैप्शन- चैनपुर के भगंदा गांव में मारपीट के बाद बुधवार को सदर अस्पताल में ड्रेसिंग कराने के बाद सीटी स्कैन कराने के लिए बैठे घायल व्यक्ति।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...