भभुआ, जुलाई 14 -- Bhabua News: भूमि विवाद में दो सहोदर भाई घायल भभुआ। कुदरा थाना क्षेत्र के शिवगंज में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो सगा भाई घायल हो गए। घायलों में शिवगंज गांव निवासी 45 वर्षीय रामचीज सिंह एवं 35 वर्षीय लाल बहादुर सिंह शामिल हैं। धनरोपनी को लेकर की जा रही जुताई के दौरान विपक्ष के लोगों ने फरसा, गड़ासा और रॉड से हमला कर घायल कर दिया। कुदरा सीएचसी से सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फोटो- 14 जुलाई भभुआ- 12 कैप्शन- कुदरा के शिवगंज में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना के बाद मंगलवार को सदर अस्पताल में भर्ती दोनों घायल।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...