भभुआ, जुलाई 10 -- Bhabua News: (पेज तीन) भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के सोनडिहरा गांव में भूत-प्रेत के विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले की एफआईआर दर्ज कराई गई है। गुलाब चन्द्र गोंड की पत्नी गीता देवी ने नगर थाना में अपने ही गांव के महेन्द्र राम वह अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं।

भूत-प्रेत विवाद दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उसके देवर संजय कुमार गोंड को गांव के महेन्द्र राम ने बुलाया और बोला कि तुमने हमारे बहू को भूत लगा दिया है। इंकार करने पर मारपीट करने लगे। आवाज सुनकर जब उसकी भाभी गीता देवी वहां गयी तो उसके साथ भी मारपीट की गई। उसने गले का लॉकेट व मंगलसूत्र छिनने का आरोप लगाया है। नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

मारपीट का दूसरा मामला हि.प्र. प्रबंधक और कर्मियों के खिलाफ दिया आवेदन भभुआ। एक वाटर पार...