भभुआ, जुलाई 24 -- Bhabua News: करर लोहंदी स्कूल में पसरा सन्नाटा, शिक्षक दिनभर बच्चों का करते रहे इंतजा आश्वासन पर भी नहीं हुई पहल, डॉक्टरों की टीम भेजने का फैसला कागजों में (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ/अधौरा, हि.टी। अधौरा के करर लोहंदी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में भूत-प्रेत की आशंका अब बच्चों की पढ़ाई पर भारी पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: भूत-प्रेत का साया बता बच्चों को स्कूल नहीं भेजे अभिभावकग्रामीणों का डर ग्रामीणों के डर का आलम यह है कि लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी विद्यालय में एक भी बच्चा पढ़ने नहीं पहुंचा। शिक्षक सुबह विद्यालय पहुंचे और पूरे दिन बच्चों के आने का इंतजार करते रहे। जब कोई बच्चा स्कूल नहीं आया तो शाम करीब चार बजे शिक्षक विद्यालय बंद कर घर लौट गए। इधर, विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति शून्य रहने से शिक्षक भी चिंतित द...