भभुआ, अगस्त 30 -- Bhabua News: पेज तीन की खबर भूतप्रेत का आरोप लगा 65 वर्षीय महिला को मारपीट कर किया घायल जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के कीरकला गांव में हुई घटना घायल महिला का सदर अस्पताल में कराया गया इलाज भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के कीरकला गांव में भूतप्रेत का आरोप लगा 65 वर्षीय एक महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। रविवार की दोपहर सदर अस्पताल पहुंची घायल महिला की पहचान सोनहन थाना क्षेत्र के कीरकला गांव निवासी दिना चौहान की 65 वर्षीय पत्नी प्रेम देवी बताई जाती है। घायल महिला ने बताया कि सगे पट्ीदारों द्वारा उसपर भूतप्रेत करने का आरोप लगाया है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बात बढ़ते ही दूसरे पक्ष के पट्ीदारों ने प्रेम देवी के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। इस ...