भभुआ, अक्टूबर 26 -- मुख्यमंत्री के आगमन पर बसों का परिचालन रोका Bhabua News: बसों का आवगमन बंद किए जाने से आम लोगों को बाहर आने-जाने से हुई परेशानी सीएम के परसियां से जाने के बाद दोपहर करीब ढाई बजे शुरू हुआ बसों का परिचालन (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर प्रखंड के परसियां में आयोजित 251 कुंडीय महायज्ञ के समापन पर आयोजित धर्म सम्मेलन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन और भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भभुआ-मोहनियां पथ में बसों के परिचालन पर रोक लगा दी थी। अखलासपुर बस पड़ाव से इस पथ में बसों का परिचालन कुछ घंटों तक नहीं हुआ, पर सोनहन बस पड़ाव से कुदरा की ओर बसें निकलीं और वहां से सासाराम व मोहनियां की ओर जानेवाले यात्री ऑटो व मैजिक से रवाना हुए। हालांकि मुख्यमंत्री के लौटने के बाद दोपहर 2:30 बजे से बसों व बड़े वाहनों का परिचालन शुरू ...