भभुआ, नवम्बर 9 -- Bhabua News: भभुआ से शराब पीने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार भभुआ। थाना क्षेत्र के ममुला गांव से पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में ममुला गांव के वार्ड एक निवासी अभयकांत सिंह, पिता शिवाकांत सिंह तथा मुकेश कुमार, पिता सुरेश राम के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों की मेडिकल जांच करायी, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपितों को उत्पाद विशेष न्यायालय संख्या-एक में पेश किया गया। कैप्शन- भभुआ थाने द्वारा शराब पीने के आरोप में दो युवकों की गिरफ्तारी के बाद सदर अस्पताल में जांच कराने लेकर आई पुलिस। यह भी पढ़ें- Bhabua News: शराब पीने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...