भभुआ, अक्टूबर 6 -- Bhabua News: भभुआ से चोरी मामले के वारंटी को पुलिस ने पकड़ा भभुआ। स्थानीय थानेकी पुलिस ने वार्ड 15 में हुई चोरी मामले के एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी बुधु आर्य उर्फ कमलेश आर्य भभुआ शहर के वार्ड 15 का निवासी है। उन्होंने बताया कि पूर्व की चोरी-धिनैती के मामले में कोर्ट में मामला चल रहा था। कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। छापेमारी कर वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करने के बाद उसे न्यायालय में भेज दिया गया। कैप्शन- भभुआ शहर के वार्ड 15 में हुई चोरी मामले में गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने लेकर आई पुलिस।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...