भभुआ, अक्टूबर 23 -- Bhabua News: भभुआ में ब्रेकर पर बाइक उछलने से महिला घायल भभुआ। ओदार एएनएम कॉलेज के पास ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर उछल गई, जिससे उसपर सवार एक महिला शुक्रवार को घायल हो गई। घायल 35 वर्षीया रिंकी कुमारी मोहनियां थाना क्षेत्र के बम्हौर खास गांव निवासी प्रभात कुमार विद्यार्थी की पत्नी है। प्रभात ने बताया कि पत्नी को डेहरी ऑन सोन जाना था। बाइक से कुदरा स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। तभी ओदार पास दुर्घटना हो गई। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। कैप्शन- भभुआ-कुदरा पथ में ओदार के पास ब्रेकर पर बाइक उछलने से गिरकर घायल होने के बाद सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए भर्ती महिला। यह भी पढ़ें- Bhabua News: मारपीट में महिला सहित चार लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...