Bhabua News: भभुआ में पेड़ से गिरकर वार्ड 25 का बच्चा घायल
भभुआ, अक्टूबर 1 -- Bhabua News: भभुआ में पेड़ से गिरकर वार्ड 25 का बच्चा घायल भभुआ। शहर के पूरब पोखरा के पास गुरुवार को पेड़ से गिरकर एक बच्चा घायल हो गया। घायल 9 वर्षीय गोलू कुमार भभुआ शहर के वार्ड 25 निवासी नवरंग पासवान का पुत्र है। परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां के चिकित्सक द्वारा उसे इमरजेंसी में भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया। परिजनों में बताया कि गोलू अन्य बच्चों के साथ पेड़ पर चढ़कर खेल रहे थे। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गिरकर घायल हो गया। कैप्शन- भभुआ शहर में पेड़ से गिरकर घायल होने के बाद गुरुवार को सदर अस्पताल में बच्चे का इलाज करतीं महिला स्वास्थ्य कर्मी। यह भी पढ़ें- Bhabua News: पेड़ से गिरकर वार्ड 25 का बच्चा घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.