भभुआ, अक्टूबर 13 -- Bhabua News: भभुआ में चारा मशीन से युवक का कटा हाथ भभुआ। शहर के वार्ड 16 में चारा मशीन से एक युवक का हाथ कट गया। घायल 36 वर्षीय रमेश कुमार भभुआ शहर के वार्ड 16 निवासी शंकर चौधरी का पुत्र है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि रमेश मशीन में पशु के लिए चारा काट रहा था। तभी अचानक उसका हाथ चारा मशीन में चला गया और कट गया। आनंन-फानन में उसे इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल लाया गया, जहां के चिकित्सक द्वारा भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। कैप्शन- भभुआ शहर के वार्ड 16 में मवेशियों के लिए चारा काटने के दौरान हाथ कटने के बाद सदर अस्पताल में इलाज कराता युवक। यह भी पढ़ें- Bhabua News: चारा मशीन से युवक का कटा हाथ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...