भभुआ, अक्टूबर 15 -- रबी खेती और मृदा स्वास्थ्य पर प्रशिक्षण Bhabua News: भभुआ में किसानों को दी मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की जानकारी आत्मा ने लिच्छवी भवन में आयोजित की जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला एडीएम ने उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी किसानों तक पहुंचाने का दिया निर्देश भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। रबी महाभियान अन्तर्गत किसानों को वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को आत्मा द्वारा शहर के लिच्छवी भवन में जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। उद्घाटन अपर समाहत्र्ता (विभागीय जांच) अनिल कुमार ने किया। अधौरा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को रबी फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीक, समेकित पोषक तत्व प्रबंधन, जलवायु अनुकूल कृषि एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की तकनीकी जानकारी दी गई। अपर समाहत्र...