भभुआ, अक्टूबर 1 -- Bhabua News: भभुआ में ऑटो में छुपाकर ले जा रहा था शराब, धराया भभुआ। सोनहन थाने की पुलिस ने पंची पुल के पास से ऑटो को बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ऑटो से 36.12 लीटर अंग्रेजी शराब भी बरामद किया। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सोनहन थाना क्षेत्र के बहुअन गांव निवासी महेंद्र बिंद है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पंची पुल के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान ऑटो को रोककर जांच की गई तो उसमें से शराब मिली। कैप्शन- भभुआ में ऑटो के अंदर तहखाने में शराब लेकर जाने के दौरान गिरफ्तारी के बाद आरोपित को सदर अस्पताल से वाहन से लेकर जाती पुलिस।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...