भभुआ, अक्टूबर 8 -- Bhabua News: भभुआ में ई रिक्शा पलटने से ननद-भाभी घायल भभुआ। थाना क्षेत्र के ददरा गांव के पास अनियंत्रित ई रिक्शा पलटने से उसपर सवार ननद-भाभी गुरुवार को घायल हो गई। घायलों में भगवानपुर थाना क्षेत्र के कोचाड़ी गांव निवासी ओमकार पांडेय की 30 वर्षीया पत्नी ज्योति देवी एवं संतोष उपाध्याय की 26 वर्षीया पत्नी श्वेता देवी शामिल हैं। घायल के परिजनों द्वारा बताया गया कि श्वेता के सिर में पहले से चोट लगी थी। उसी का सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए कोचाड़ी गांव से ई रिक्शा पर सवार होकर दोनों आ रही थी। तभी ददरा गांव के पास अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलट गया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: ई-रिक्सा पलटने से ननद व भौजाई घायल घायल दोनों महिलाओं को सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक द्वारा उन्हें भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। कैप्शन- भभुआ के द...