Bhabua News: भभुआ में ई रिक्शा को चार्ज में लगाते करंट से झुलसा किशोर
भभुआ, अक्टूबर 3 -- Bhabua News: भभुआ में ई रिक्शा को चार्ज में लगाते करंट से झुलसा किशोर भभुआ। भोखरी गांव में ई रिक्शा का चार्जर बोर्ड में लगाने के दौरान एक किशोर बिजली करंट की चपेट में आकर झुलस गया। शनिवार को 12:30 बजे सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों द्वारा बताया गया कि किशोर भभुआ थाना क्षेत्र के भोखरी गांव निवासी दिनेश गोंड के पुत्र मोनू कुमार गोंड है। परिजनों द्वारा बताया गया कि मोनू ई रिक्शा के चार्जर का विद्युत प्लग बोर्ड में लग रहा था। इसी दौरान करंट लगने से वह झुलस गया। उसे आनन-फानन में इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया गया, जहां सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। कैप्शन- भभुआ में करंट की चपेट में आने से झुलसने के बाद शनिवार को सदर अस्पताल में किशोर का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.