भभुआ, नवम्बर 5 -- Bhabua News: भभुआ पुलिस ने चार आरोपितों को किया गिरफ्तार भभुआ। स्थानीय थाने की पुलिस ने विभिन्न मामलों में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में भभुआ थाना क्षेत्र के रुइयां गांव निवासी हृदया बिंद कलौंज गांव निवासी अशोक सिंह को वारंट मामले में गिरफ्तार किया गया है। जबकि भभुआ शहर के वार्ड 24 निवासी बब्लु कुमार तथा सोनू कुमार को शराब पीने के मामले में पकड़ा गया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की थी। मेडिकल जांच करायी गयी तो दोनों के द्वारा शराब पीने में पुष्टि हुई। सभी की मेडिकल जांच कराकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कार से 645 लीटर विदेशी शराब बरामद कैप्शन- भभुआ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को आरोपित...