Bhabua News: भभुआ के नरांव में युवक को मारपीट कर किया घायल
भभुआ, अक्टूबर 5 -- Bhabua News: भभुआ के नरांव में युवक को मारपीट कर किया घायल भभुआ। थाना क्षेत्र के नरांव गांव में एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल 26 वर्षीय मोनू तिवारी नरांव निवासी नन्हे तिवारी का पुत्र है। पुलिस द्वारा उसे सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक द्वारा इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया गया। घायल युवक ने बताया कि आवास व शौचालय निर्माण का पैसा मांगने मुखिया ओंकार तिवारी के पास गया था। इसी दौरान गांव के ही दो लोगों द्वारा लाठी-ठंडा से मारपीट कर घायल कर दिया गया। कैप्शन- भभुआ के नरांव में मारपीट करने के बाद सोमवार को सदर अस्पताल में भर्ती कर घायल का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.