Bhabua News: भभुआ के गोराईपुर से मारपीट में दो सहोदर भाई बंदी
भभुआ, अक्टूबर 10 -- Bhabua News: भभुआ के गोराईपुर से मारपीट में दो सहोदर भाई बंदी भभुआ। स्थानीय थाने की पुलिस ने गोराईपुर गांव से मारपीट मामले के दो सहोदर भाइयों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में भभुआ थाना क्षेत्र के गोराईपुर गांव निवासी उदय बिंद के पुत्र मंगल कुमार एवं साजन कुमार शामिल हैं। पिछले दिनों दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। उन्हें गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कैप्शन- भभुआ के गोराईपुर गांव में हुई मारपीट के मामले में गिरफ्तारी के बाद सहोदर भाइयों को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने लेकर आई पुलिस।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.