Bhabua News: भभुआ के एकता चौक पर वैश्य समाज मनाएगा बापू की जयंती
भभुआ, सितम्बर 21 -- Bhabua News: भभुआ के एकता चौक पर वैश्य समाज मनाएगा बापू की जयंती समाज के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में तैयारी समिति का गठन किया गया हर गांव में समाज के लोगों को आमंत्रण पत्र देकर करेंगे आग्रह भभुआ, कार्यालय संवाददाता। वैश्य समाज की जिला कार्यकारणी की बैठक जिलाध्यक्ष सिहासन जायसवाल की अध्यक्षता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता के संचालन में बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 2 अक्टूबर को भभुआ के एकता चौक पर धूमधाम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाएगी। इसके लिए एक तैयारी समिति का गठन जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि इस कार्यक्रम में गांव-गांव से वैश्य समाज के लोगों को शामिल कराने के लिए गांव, पंचायत व प्रखंड अध्यक्षों के माध्यम से लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.