भभुआ, अक्टूबर 3 -- Bhabua News: भभुआ की स्वच्छता प्रतियोगिता में 36 प्रतिभागियों को मिला इनाम शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज, प्लस टू स्कूल, राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय, कन्य मध्य विद्यालयों में आयोजित हुई प्रतियोगिता संवाद से चित्रकला तक में दिखाई रचनात्मकता, वेस्ट टू आर्ट में कचरे को दिया नया रूप स्वच्छ पाठशाला कार्यक्रम के तहत हुई प्रतियोगिता वजेताओं को किया गया सम्मानित भभुआ, नगर संवाददाता। स्वच्छता का संदेश जब बच्चों ने शनिवार को कल्पना के रंगों से दिया तो उसकी पहुंच और प्रभाव दोनों बढ़ गए। नगर परिषद भभुआ की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत चलाए जा रहे स्वच्छ पाठशाला कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 36 छात्र-छात्राओं को शनिवार को सम्मानित किया गया। नगर परिषद के सभागार में आयोजित सम्मान समा...