भभुआ, नवम्बर 14 -- Bhabua News: सूर्य की किरणों को आत्मसात करने से स्फूर्तिवान होता है शरीर और मन सूर्य को नियमित अर्घ्य देने से लोगों की नेतृत्व क्षमता में होती है बढ़ोतरी (छठ) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। वैदिक काल से सूर्योपासना अनवरत चली आ रही है। ज्योतिषाचार्य पंडित वागीश्वरी प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि भगवान सूर्य के उदय होते ही संपूर्ण जगत का अंधकार नष्ट हो जाता है और चारों ओर प्रकाश फैल जाता है। सूर्य देवता सृष्टि के महत्वपूर्ण आधार हैं। सूर्य की किरणों को आत्मसात करने से शरीर और मन स्फूर्तिवान होता है। नियमित सूर्य को अर्घ्य देने से हमारी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होती है। बल, तेज, पराक्रम, यश एवं उत्साह बढ़ता है।

सूर्य को अर्घ्य देने की विधि सूर्य को जल देने की विधि पर उन्होंने कहा कि सूर्य देव को जल अर्पित करने का सबसे पहला नियम यह ह...