भभुआ, अक्टूबर 25 -- Bhabua News: पेज चार की एक नजर खबर भगवानपुर मुंडेश्वरी नहर पथ के सुवरा नदी पर अब तक नहीं बना नया पुल भगवानपुर,एक संवाददाता। प्रखंड के भगवानपुर मुंडेश्वरी नहर पथ के सुवरा नदी पर नया पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। इससे 1979 का बना यह सिंचाई पुल भारी वाहनों के परिचालन से जर्जर होने लगा है। जिसके टूटने से सोन नहर का पानी पार कर चैनपुर प्रखंड में नहीं पहुंचने से सिंचाई बाधित हो सकती है। सिंगल लेन के पुल होने के कारण नवरात्र और श्रावणी मेले के दौरान पुल पर वाहनों की जाम लगने से श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी भी झेलनी पड़ती है। फोटो परिचय 25-भभुआ-10-भगवानपुर मुंडेश्वरी नहर पथ के सुवरा नदी पर बना पुराना पुल धान कटनी के लिए मजदूरों की तलाश धन कटनी मजदूरों के लिए किसानों की बढ़ी भाग दौड़ भगवानपुर। प्रखंड में धान की फसल की बाली ...