Bhabua News: बड़वान घाटी की सड़क बदहाल होने से वाहनों का परिचालन बाधित
भभुआ, अगस्त 19 -- Bhabua News: पेज चार की खबर बड़वान घाटी की सड़क बदहाल होने से वाहनों का परिचालन बाधित इलाके के हजारो ग्रामीणों को आवागमन में हो रही काफी परेशानी भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की सीमा पर स्थित अधौरा प्रखंड के बडवानकला गांव जाने वाली पहाड़ की मोरम की बनी घाटी की सड़क बरसात के मौसम में बारिश होने के कारण बदहाल हो गई है।
सड़क की खराब स्थिति सड़क का मोरम बारिश में बहने के कारण सड़क पर यात्री वाहनों का परिचालन बाधित हो गया है। जिसके कारण ग्रामीणों को भगवानपुर और जैतपुर कला बाजार से घरेलू सामान लेकर आने-जाने में परेशानी हो रही है। बडवानकला गांव के ग्रामीण रामदयालु सिंह, और उमाशंकर मिश्र ने बताया कि घाटी की सड़क खराब होने के कारण चार पहिया वाहनों का चलना तो दूर दोपहिया वाहन को भी घाटी में ग्रामीणों को खींचकर ले जाना पड़ रहा है।
कांवरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.