भभुआ, अगस्त 19 -- Bhabua News: पेज चार की खबर बड़कागांव पोखरा अतिक्रमण की चपेट में रामपुर, एक संवाददाता। एक ओर राज्य सरकार जल संरक्षण और जल छाजन को बढ़ावा देने के लिए नए तालाब और पोखरों की खुदाई पर बल दे रही है, वहीं दूसरी ओर प्रखंड क्षेत्र का बड़कागांव पोखरा अतिक्रमण की चपेट में है। ग्रामीणों के अनुसार पोखरे के चारों तरफ अतिक्रमण कर लोग अपनी जमीन का विस्तार करने के उद्देश्य से उसमें राख, मिट्टी और मलबा डाल रहे हैं। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : पुलिस प्रशासन की अनदेखी से धड़ल्ले से बिक रहे नशीले पदार्थअतिक्रमण का प्रभाव लगातार हो रहे अतिक्रमण और गंदगी के कारण पोखरे का पानी दूषित हो गया है। स्थिति ऐसी हो गई है कि लोग उसमें स्नान करना तो दूर, पशुपालक अपने मवेशियों को भी उसका पानी पिलाना उचित नहीं समझ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पोखरे...