भभुआ, जुलाई 20 -- Bhabua News: अधौरा। थाना क्षेत्र के झड़पा गांव के पास ब्रेकर पर अनियंत्रित बाइक के उछलने से उसपर बैठी महिला गिरकर घायल हो गई। घायल 45 वर्षीया बिंदा देवी बिदुरी निवासी इंद्रजीत यादव की पत्नी है। परिजनों ने बताया कि महिला अपने देवर के साथ बाइक सक अधौरा बाजार करने जा रही थी। अधौरा पीएचसी से रेफर करने पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कर चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है।

भगवानपुर में सहयोग शिविर जैतपुर कला पंचायत में सहयोग शिविर आज भगवानपुर। प्रखंड की जैतपुर कला पंचायत के पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जायगा, जिसमें आमजनों के विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का समाधान पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा। पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सहयोग शिविर में जिला पदाधिकारी के भी आने की संभावना है। ...