भभुआ, अगस्त 22 -- Bhabua News: मध्य विद्यालय भेकास में योगाभ्यास के साथ जीवन जीने की कला का प्रशिक्षण नियमित योग और व्यायाम से शरीर होता है स्वस्थ और मन रहता है शांत (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। सदर प्रखंड के भेकास स्थित मध्य विद्यालय में शनिवार को बैग मुक्त दिवस पर विद्यार्थियों के लिए योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को योग, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।

योगाभ्यास और प्राणायाम विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सह योगाचार्य डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने बच्चों को योगाभ्यास के सही तरीके और उससे होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभों के बारे में विस्...