भभुआ, अक्टूबर 12 -- त्योहारों से पहले बिजली व्यवस्था की मरम्मत Bhabua News: अष्टभुजी चौक, शिवाजी चौक, पटेल चौक, नगरपालिका, झा जी की गली, डाकघर, एकता चौक, धर्मशाला के पास के तार-पोल ठीक किया नवरात्र और दशहरा में निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए देर रात तक कर रहे काम शहर व ग्रामीण क्षेत्र के एबी स्वीच, ट्रांसफार्मर बदलने, डालियों की छंटनी के कार्य किए (पेज तीन की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। दुर्गा पूजा और आगामी त्योहारों को देखते हुए बिजली विभाग ने शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत खराब बिजली तारों, जर्जर पोल, ढीले कनेक्शन और ट्रांसफार्मरों की जांच कर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पूजा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शहरी और ग्रामीण इलाकों में अलग-...