Bhabua News: बालू-गिट्टी गिराने को ले मारपीट का केस दर्ज
भभुआ, अगस्त 14 -- Bhabua News: भभुआ। शहर के वार्ड 13 में छत पर बालू-गिट्टी गिराने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज करायी गयी है। शहर के वार्ड 13 के मो. शौकत राइन की पत्नी फरीदा खातून व दूसरे पक्ष से मो. आबाई अहमद ने मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। उधर, करकटगढ़ घूमने गये युवक से मारपीट की गई। उसने वन विभाग के एक सिपाही पर मारपीट का आरोप लगाया है। घायल भभुआ के कुड़ासन निवासी वकील कुमार ने वन विभाग के अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। सिपाही का दूसरे से झगड़ा हुआ था। वह टिकट मांग रहा था। इसी से नाराज होकर उसने उसकी पिटाई की। मामले में चैनपुर थाना में आवेदन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.