भभुआ, अक्टूबर 11 -- Bhabua News: युवा पेज की लीड खबर बालिकाओं ने चित्रांकन, नाटक और भाषण से सामाजिक कुरीतियों पर किया प्रहार बाल विवाह के खिलाफ अभियान, शिक्षा में समान अवसर और सुरक्षा के मुद्दों पर रखे विचार अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कस्तूरबा विद्यालयों में दो दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन भभुआ, नगर संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कैमूर जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन छात्राओं ने चित्रांकन, नाटक और भाषण के माध्यम से बालिकाओं से जुड़े सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसरों की जरूरत पर अपने विचार रखे। वर्तमान सामाजिक परिवेश में...