भभुआ, अगस्त 19 -- Bhabua News: दो दिनों से हो रही रिमझिम बारिश के पानी से भरे नाला, ताल, पोखर, खेत बारिश की वजह से ग्रामीण क्षेत्र से बाजार में कम आए लोग, कारोबार प्रभावित (पेज चार) अधौरा, एक संवाददाता। जंगल व पहाड़ से घिरे अधौरा प्रखंड में मंगलवार से शुरू रिमझिम बारिश बुधवार को भी पूरे दिन जारी रही। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं धान की फसल को भी लाभ पहुंचा है। जिन किसानों ने अबतक धनरोपनी नहीं की थी, उन्होंने भी शुरू कर दी। वर्षा के पानी से नाला, ताल, पोखर, खेत गए। मवेशियों को हरा चारा मिलने लगा। लेकिन, बारिश ने कई तरह की परेशानी भी पैदा कर दी है।

बिजली की आपूर्ति में रुकावट दो दिनों से बादल छाये रहने से सोलर प्लांट से ग्रामीणों को बिजली नहीं मिल रही है। इससे नल-जल योजना से पानी आपूर्ति बंद है। अंधेरे में रात काटनी पड़ रही है...