भभुआ, जुलाई 15 -- Bhabua News: गाजीपुर, सोनभद्र, रोहतास जिले से मवेशियों के साथ अधौरा लौटनेवाले कुछ पशुपालक अभी रास्ते में हैं, उधर भी नहीं मिल रहा चारा वर्षा के अभाव में सूखने लगी अधौरा के खेत व जंगल में उगी घास पानी-चारा की दिक्कत बनी रही तो खोवा उत्पादन भी होगा प्रभावित दूध, दही, घी, खोवा बेचकर घर-परिवार का खर्च चलाते हैं पशुपालक (पेज चार की लीड खबर) अधौरा, एक संवाददाता। बारिश होते देख अपने गांव लौटे पशुपालकों के समक्ष एक बार फिर चारा-पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। जून माह के अंत में जब बारिश शुरू हुई, तब अधौरा के पशुपालक अपने मवेशियों के साथ गांव लौटने लगे। कुछ आए भी और अभी कुछ रास्ते में हैं। जब लौटे थे तब जंगल व खाली पड़ी जगह में हरी घास उगी थी। गड्ढों, बरसाती नदी, पोखर में कहीं-कहीं पानी भी जमा था। लेकिन, इधर मूसलाधार बारिश नहीं ह...