भभुआ, अगस्त 8 -- Bhabua News: युवा पेज भभुआ। सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के छात्र मो. शाहिद खान का ऑन-कैंपस प्लेसमेंट के जरिए प्रयोगशाला कार्यपालक पद पर चयन हुआ है। शनिवार को चयन प्रक्रिया में वाराणसी से आई गुणसूत्रा डायग्नो एंड हेल्थ केयर की टीम ने भाग लिया। दो पदों के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया में विभाग के आठ विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कंपनी के निदेशक डॉ. यशवंत पटेल और विषय विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार विश्वकर्मा ने साक्षात्कार लिया। विषयगत ज्ञान, प्रयोगशाला दक्षता और व्यावसायिक योग्यता के आधार पर मो. शाहिद खान का चयन किया गया। प्राचार्य डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा ने चयनित छात्र को बधाई देते हुए कहा कि कैंपस प्लेसमेंट विद्यार्थियों को रोजगार से जोड़ने का बेहतर माध्यम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...