Bhabua News: बाइक पलटने से सावठ का युवक घायल
भभुआ, जुलाई 4 -- Bhabua News: पेज तीन भभुआ। दुर्गावती थाना क्षेत्र के सावठ गांव के पास हाईवे पर अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल 16 वर्षीय अविनाश कुमार सेठ सावठ गांव निवासी बंधु सेठ का पुत्र है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों द्वारा बताया गया कि अविनाश अपनी दुकान बंद कर शनिवार को घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के पास हाईवे मोड़ पर अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दुर्गावती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद भभुआ सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में घायल युवक को भर्ती कर चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है. यह भी पढ़ें- Chapra News: मढ़ौरा में 600 लीटर देसी शराब के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.