भभुआ, अगस्त 8 -- Bhabua News: बाइक के धक्का से साइकिल सवार छात्रा घायल भभुआ। भभुआ-भगवानपुर पथ पर सिवों के पास शनिवार की दोपहर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार एक छात्रा घायल हो गई। उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। घायल छात्रा 19 वर्षीया चंद्रकला कुमारी अधौरा थाना क्षेत्र के केसरौरा निवासी मोतीलाल की बेटी है। सदर अस्पताल पहुंचे एएसआई दिग्विजय कुमार ने बताया कि छात्रा साइकिल से भभुआ की तरफ आ रही थी। इसी दौरान सिवों के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने उसकी साइकिल में धक्का मारकर भाग गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना फोन के माध्यम से दे दी गई है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बाइक के धक्का से साइकिल सवार छात्रा घायल वह अस्पताल पहुंच रहे हैं। फिलहाल छात्रा का इलाज ...