भभुआ, नवम्बर 14 -- Bhabua News: चैनपुर। बाइक की डिक्की को तोड़कर उसमें रखे 2 लाख रुपयों की चोरी कर लिए जाने की प्राथमिकी चैनपुर थाने में दर्ज करायी गयी है। चैनपुर थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव निवासी रामदहिन सिंह ने आवेदन में लिखा है कि 12 नवंबर को एसबीआई की चैनपुर शाखा से 2 लाख रुपए निकालकर डिक्की में रखकर पत्नी के साथ बाइक से घर जा रहे थे। हरसू धाम के पास पता चला कि पैसा गायब है।

छठ पर्व की तैयारियांछठ को लेकर नप ने शहर से अतिक्रमण हटवाया भभुआ। छठ पर्व को लेकर शहर की सड़क व फुटपॉथ पर ठेला लगाकर कारोबार कर रहे लोगों को नगर परिषद की टीम ने हटवाया। नगर परिषद के सीटी मैनेजर सोनू कुमार एवं भभुआ थाने के पुलिस पदाधिकारी व जवानों द्वारा अतिक्रमण हटवाया गया, ताकि व्रतियों व आमजनों को घाट तक आने-जाने में दिक्कत न हो। सिटी मैनेजर ने सड़क से दूरी ब...