भभुआ, अगस्त 30 -- Bhabua News: पेज चार की खबर बसपा की बैठक में बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का आवाहृन भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई कैमूर के तत्वाधान में अंबेडकर नगर सामुदायिक भवन भभुआ में जिलाध्यक्ष अयोध्या कुमार की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं बसपा संस्थापक मान्यवर कांशीराम के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।

बैठक के मुख्य अतिथि का वक्तव्य बैठक के मुख्य अतिथि बिहार स्टेट प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि पार्टी के साथ दोहरी नीति नहीं चलेगी। पार्टी के मिशन-मूवमेंट को गांव-गांव तक ले जाना है। जो लोग पद प्रतिष्ठा लेकर काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें पार्टी बाहर का रास्ता दिखाएगी। पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करें। पार्टी का हर कार्यकर्ता सिपाही है, उनकी समस्याओं का...