भभुआ, जुलाई 11 -- Bhabua News: राहगीरों को आने-जाने में हो रही है परेशानी, फिसलन से गिरने का डर दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को पानी से गुजरना पड़ रहा है (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। बरसात की शुरुआत के साथ ही प्रखंड मुख्यालय स्थित भभुआझ्रअधौरा मुख्य सड़क पर जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। सड़क पर कई स्थानों पर बारिश का पानी जमा होने से पैदल चलना मुश्किल हो गया है। वहीं दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। राहगीरों संतोष कुमार और राकेश गुप्ता का कहना है कि दुकानदारों और गृह स्वामी द्वारा नाली में मिट्टी डालकर पाट दिया गया है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बारिश के बाद नारकीय बन जाता है अधौरावासियों का जीवन इस कारण जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित हो गई है। नालियो...