भभुआ, अक्टूबर 22 -- गांव में आधुनिक शिक्षा की सुविधा Bhabua News: खोरहरा गांव की हाईटेक लाइब्रेरी बनी युवाओं का नया ठिकाना, वाई-फाई और एसी की सुविधा में 10 बजे रात तक छात्र कर रहे अध्ययन पेयजल, शौचालय, प्रकाश, कुर्सी, टेबल, पत्र-पत्रिका की मिल रही सुविधा पंचायत सरकार कर रही पुस्तकालय का संचालन, गांवों में शिक्षा की नई क्रांति (युवा पेज की लीड खबर) रामगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड का खोरहरा गांव इन दिनों शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति के लिए चर्चा में है। इस क्रांति का केन्द्र बनी है श्रीचित्रगुप्त ई-लाइब्रेरी। गांव में स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर के हाल में पंचायत सरकार ने ई-लाइब्रेरी स्थापित की है, जहां से किताबों के पन्नों की सरसराहट साफ सुनाई देती है। गांव की इस लाइब्रेरी में सुविधा मिलने से बच्चों की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी आसा...