Bhabua News: बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार हुए अभिभावक
भभुआ, जुलाई 25 -- Bhabua News: अधौरा। उत्क्रमित मध्य विद्यालय करर गुदरी में शनिवार को बीडीओ सह बीईओ रविन्द्र कुमार पहुंचे और ग्रामीणों व शिक्षकों से बात की। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को विद्यालय में पढ़ने के लिए आग्रह किया और उनके भविष्य का हवाला दिया तो वह लोग तैयार हो गए। उन्हें यह भी बताया कि भूत-प्रेत कुछ नहीं होता है। उन्होंने कुछ उदाहरण दिया और बताया कि इसी चक्कर में कई घटनाएं हो रही हैं। सांप काट रहा है तो इलाज कराने की बजाय लोग झाड़फूंक कराने के चक्कर में फंस जा रहे हैं, जिससे पीड़ित की मौत हो जा रही है। बीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गई थी। डीपीएम ऋषिकेश जायसवाल ने एक बच्ची को कमजोर होना बताए। अधौरा में इलाज का प्रबंध किया गया। साधन सेवी मो. इरफान अंसारी भी थे। बच्चों को नियमित एमडीएम देने की बात कही गई।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.